Posts

Showing posts with the label Shayari

Poetry by Madhuryaa

Image
मत जाना हमारे चेहरे की खामोशी पर हम ज़ेहन में तूफान लिए फिरते हैं। हक़ीकत जानते हैं हर बदलते चेहरे की नज़र मे आईनों की दुकान लिए फिरते हैं।  यूँ तो खड़े हैं बुजुर्गियत के दर पर मगर दिल में बचपन के  कुछ अरमान लिए फिरते हैं।   उनसे कह दो न सिखाएँ हमे जिंदगी का हुनर जो खुद चेहरा बेजान लिए फिरते हैं। इश्क-ओ-अमन की बात हो तो आओ बैठो कुछ देर ना आएँ वो जो नफरतों का सामान लिए फिरते हैं।   कई मुल्कों में घर बना लिया, बड़े रईस हो तुम हम तो दुनियाँ भर में हिन्दुस्तान लिए फिरते हैं।   सुनो कोई ऐरा गैरा न समझ लेना हमे तुम हम शायर हैं लफ्ज़ों में सारा ज़हान लिए फिरते हैं। 

Top 5 hindi shayari for shayari lovers

Image
1  मुक़द्दर के शहंशाह हो तुम्हारी बात ही क्या है।  तुम्हारे सामने हम जैसों की औक़ात ही क्या है।  सुना है सो नहीं पाते हो तुम फूलों के बिस्तर पे।  करवटों में गुज़र जाए तो फिर वो रात ही क्या है।  बड़े दिलदार हो महफिल में सबसे हँस के मिलते हो। मगर तनहाइयों में छुपके दिल के ज़ख्म सिलते हो।  न अपनो से कही जाए भला वो बात ही क्या है।  अगर आँखो में ना उमड़े तो फिर जज़बात ही क्या है।  2  छोड़ो दर्द भरे किस्से, प्यार की कहानी हो जाओ।   उठ के ज़मीन के कायदो से, थोड़े से रूहानी हो जाओ।  पुख़्तगी तुम्हारी जानता है ज़माना सारा।  खुद के लिए एक बार फिर बचपन की नादानी हो जाओ।  कह दो जो कहना है, कर लो जो करना है।  खोल के बाँध दिल की हसरतो के, कोई लहर तूफानी हो जाओ।   3  बाज़ी हार गए सारी हम, खिलाड़ी होकर भी  ज़िन्दगी की ताश के थे हम बादशाह भी और जोकर भी  हैं क़ैद बरसो से खुद अपने ज़मीर की सलाखों के पीछे  कोई आज़ाद घूमता है गुनाहों का बोझ ढोकर भी  हमें तो ख्वाब आते हैं हसीं, काँटों पे सोकर भी  हालातों...

Shayari for everyone हम वो हैं

Image
हम वो हैं जो किसी के आने की ख़ुशी और  जाने का ग़म नहीं रखते।  जो तुम चाँद समझते हो ख़ुद को तो हम भी  नूर सूरज से कम नहीं रखते।   बेशक़ तेरी तारीफ करते होंगे तेरे चाहने वाले  हमारे तो दुश्मन भी हमारे ख़िलाफ़  बोलने का दम नहीं रखते।   

New Romantic Shayari वो जो हमसे कतराते रहते हैं

Image
वो जो हमसे कतराते रहते हैं  न जाने किस बात पे इतराते रहते हैं  शायद सोचते हैं कि, हम उनके तलबग़ार हैं  कसम से बहुत बड़ी ग़लतफ़हमी के शिक़ार हैं  किसी से कहा उन्होंने कि, मेरे जैसे उनके पीछे हज़ार हैं  अब क्या बताएं की उनके जैसे भी रोज आते-जाते रहते हैं।    

Beautiful love shayari उन्ही से प्यार करते हैं।

Image
बुलाते हैं कभी हंसकर कभी बेज़ार करते हैं।  न वो इनक़ार करते हैं न ही इज़हार करते हैं।  राज़ दिल के बयां करती हैं सब उनकी हसीं आँखे।   मगर ज़ुर्रत नहीं होती की उनमे जाके हम झाँके।  हैं वो बेशक़ हमें प्यारे जान भी है मगर प्यारी।  है उनकी हर अदा क़ातिल बसी बातों में अय्यारी।  बता सकता है जौहरी ही सही क़ीमत नगीने की।  मुहब्बत में सभी रखते हैं ख़्वाहिश साथ जीने की।     वजह इतनी सी है की हम उन्हें खोने से डरते हैं।  वो हमसे ना सही पर हम उन्ही से प्यार करते हैं।  Madhuryaa

Best Romantic poetry जिस दिन से वो हमसे खफ़ा हो गए

Image
जिस दिन से वो हमसे खफ़ा हो गए  हाल अपना ना पूछो के क्या हो गए  अज़नबी हो चुके थे ज़माने से अब  खुद अपने ही घर मेहमाँ हो गए।  वो गए रूठ कर पर अकेले नहीं  जो मेरा था वो सब साथ लेते गए  नींद,साँसें, सुकूँ उनके पीछे गया  रात से ख्वाब भी बेवफ़ा हो गए।  भूल पाना उन्हें इतना आसाँ नहीं  और मनाऊँ उन्हें भी तो कैसे भला  अक़्ल मारी गयी है कुछ यूँ इश्क़ में  दायरे से अकल के दफ़ा हो गए।  नूर हटता नहीं है उनका निगाह से  जबकि देखे उन्हें एक अरसा हुआ  उनकी नज़र-ए -इनायत पे ज़िंदा थे हम  ऐसी फेरी नज़र के बेशिफ़ा हो गए।   Madhuryaa

Best love shayari for friends and couples एक दोस्त जो तुम सा मिले

Image
ज़िन्दगी की राह पर, थे डगमगाते हम चले  गिर पड़े जब चोट खाकर, बैठकर थे सोचते  उठ के खड़े हो जायेंगे, एक बार तू आवाज़ दे  फिर हाथ थामे चल पड़ें, एक दोस्त जो तुम सा मिले।  मिट गयीं हैं चाहते सब, ख़ाक में हम हैं सने  दफ़न करके ख्वाहिशों को, दफ़न खुद होने चले  पर तेरी यादों की लौ, अब भी बढ़ाती हौंसले  ख्वाहिशें फिर जी उठें, एक दोस्त जो तुम सा मिले।  ज़िन्दगी की आज़माइश, में भिड़े तो हम भी थे  सैकड़ों तूफ़ान में, डटकर खड़े तो हम भी थे  टूट कर बिखरे थे, जब तूने बढ़ाये फ़ासले  हो सके जुड़ जाएँ फिर, एक दोस्त जो तुम सा मिले।  बंद है हर रास्ता, हम बेसहारा हैं खड़े  गर्दिशों में जान है अब, हाल क्या किससे कहें  हर सफर तुम से शुरू था, तुमसे ही थीं मंज़िलें  पा लू सब जो खो दिया, एक दोस्त जो तुमसे मिले।  Madhuryaa  

love quotes

Image
 

Love quotes

Image
 

गुनाह

Image
क्या ख़्वाबों का रंगीन होना गुनाह है  या इंसानों का जहीन होना गुनाह है कायरता समझते है लोग मधुरता को क्या जुबान का शालीन होना गुनाह है  खुद का नजर लग जाती है क्या हसरतों का हसीन होना गुनाह है  लोग इस्तेमाल करते है नमक की तरह क्या आसुओं का नमकीन होना है दुस्मनी हो जाती है सैकड़ों से क्या इंसान का बेहतरीन होना गुनाह है लोग जल जाते है निहार कर जोड़ें को क्या उनका संगीन होना गुनाह है                                                          सुनील गावस्कर

मसीहा

इन मौतो की दौर मे एक मसीहा आया है। हर प्यासे गरीब की  प्यास बुझाने एक मसीहा आया है। हर भूखे बच्चे की  भूख मिटाने एक मसीहा आया है। हर बिलखती बहन की साज बचाने एक मसीहा आया है। हर रोती मां के वीर लाल को बचाने एक मसीहा आया है। हर कराहते बच्चे के  चेहरे पर मुस्कान लाने एक मसीहा आया है। हर निहारती अर्धांगिनी की पति की जान बचाने एक मसीहा आया है। हर पिता के टूटते  अरमान जगाने एक मसीहा आया है। सांसों की खोज में दर दर भटकते  हर भाई की उम्मीद जगाने एक मसीहा आया है। धर्मो के इस जंग में हर मतभेद मिटाने एक मसीहा आया है । अंधेरे में डूबते इस देश की साख बचाने एक मसीहा आया है । हर उम्मीद की उम्मीद जगाने एक मसीहा आया है । हर दर्रे दर्रे में एक मसीहा छाया हैं हा जी कोई और नहीं मसीहा सोनू सूद आया है।                                           सुनील गावस्कर

Best romantic shayari दिल के रिश्ते

Image
दिल के रिश्ते  में दीदार ज़रूरी तो नहीं हो ज़ुबा से इज़हार ज़रूरी तो नहीं इश्क सच्चा हो अगर तो दिल से दिल  तक आवाज़ पहुँच ही जाती है लिखी जाए कोइ चिट्ठी या तार ज़रूरी तो नहीं।  उनकी गलियों में रोज़ जाना ज़रूरी तो नहीं  उनका छज्जे पे मुस्कुराना ज़रूरी तो नहीं  दिख जाते हैं वो चौराहे की हाट में  तो पूरा हफ्ता खुशनुमा गुज़र जाता है  हों उनसे रोज़ आँखें चार ज़रूरी तो नहीं।  हर चाह को राह ज़रूरी तो नहीं  और प्यार को ब्याह ज़रूरी तो नहीं  बंध जाती है कोई रूह जब किसी रूह से  तो रिश्ते रूहानी बन जाते हैं  जिस्मों  का बंधन रस्मों की परवाह ज़रूरी तो नहीं।  Madhuryaa

Heart touching romantic shayari Mere Rahoge

Image
नज़र से दूर बहुत दूर चले जाओगे।  पर मेरे ज़हन-ओ-दिल से कैसे निकल पाओगे।  कभी बहते थे मेरी रगों में खून बनकर।  कभी इन आँखों से अश्क बनकर बहोगे।  सुनो, तुम मेरे थे, मेरे हो, मेरे रहोगे।। कल रौनकें थीं ज़िन्दगी के आसमान पर।  और राज था तुम्हारा मेरे दिल के मक़ान पर।  मेरी ख्वाहिशों का घरौंदा जो तोडा तुमने।  तो तुम भी किसी ज़र्जर इमारत सा ढ़होगे।  सुनो, तुम मेरे थे, मेरे हो, मेरे रहोगे।। वादा किया था जब जन्मों के साथ का।  भरोसा था मुझे तुम्हारी हर बात का।  तानें, रुसवाइयाँ ज़माने भर की, चुपचाप सही मैंने।  कभी तो कुछ तुम भी सहोगे  सुनो, तुम मेरे थे, मेरे हो, मेरे रहोगे।  मुझ पर उठी हर नज़र पहचानती हूँ मैं।  तुम्हें ऐतबार कम है ज़रा ये भी जानती हूँ मैं।  आज बेशक बेवफा हूँ मैं तुम्हारी नजरों में मगर वो दिन भी आएगा जब तुम मुझे मिसाल-ए-वफा कहोगे।  सुनो, तुम मेरे थे, मेरे हो, मेरे रहोगे।। Madhuryaa

Beautiful love shayari for husband/boyfriendआईना मंगवा दो।

Image
मैंने लिखे नज़्म तेरी यादों में ,इसलिए नहीं की  तुम बस पढ़कर मुस्कुरा  दो।  दिल की स्याही में अरमानो की कलम डुबोकर इश्क लिखा है  कभी तुम भी मिजाज़ से गुनगुना दो।  न जाओ यूँ छोड़कर, रुक जाओ, आओ बैठो ज़रा दो पल को, अब रहने भी दो, ये नाराज़गी भुला दो।  चलो मान लिया मैं ही गलत  हूँ,  यूँ रूठो मत, मत इतनी सजा दो।  अच्छा छोडो ये नज़्म -वज़्म की बातें , चलो तुम दिल का हाल ही सुना दो।  मैं बैठी रहूं दिन भर, रात भर सामने, सजूं - सँवरू, निखरूं  इतराऊं  अजी सुनो अपने अक्स का इक आईना मँगवा दो।। Madhuryaa

Best Romantic poetry for him अच्छा लगता है

Image
अच्छा लगता है, जब बुलाते हो तुम मुझे, मेरा नाम लेकर।  रूह को बाँध लेती है, एक अनजानी सी डोर  खींच लाती है मुझे अनायास ही तुम्हारी ओर।  सोचती हूँ रोक लूँ खुद को इस अनजानी राह पर बढ़ने से  कुछ हासिल नहीं है झूठे ख्वाब गढ़ने से।  मुझे मालूम है होना है नाक़ाम ही  फिर क्या फायदा है इश्क का इम्तेहान देकर।  फिर भी अच्छा लगता है, जब बुलाते हो तुम मुझे,  मेरा नाम लेकर।  Madhuryaa

Best romantic, love shayari फ़िज़ाओं में इश्क

Image
बंद गिरहें आज दिल की सारी खोल दो  अनकहा कुछ दरम्यां न रहे, सब बोल दो।  एक अर्से बाद, आज हम मिले हैं  कर दो बयां, मन में जो भी गिले हैं।  शिकवे, शिकायतें, नाराज़गी सब जता दो  मेरे काबिल कोई सजा हो तो वो भी बता दो।  करो थोड़ा तो रहम, मेरी वफाओं का कुछ तो मोल दो  अपनी नफरतों को, मेरी मजबूरियों संग तोल दो।  जो तुम जीतो तो क़त्ल कर देना मुझे बेरहमी से  जो हार जाओ तो करीब आके फ़िज़ाओं में इश्क घोल दो। Madhuryaa 

Fresh romantic poetry for couples, loves quotes and wishes साजिशें

Image
साजिशें रोज़ नयी रचते हैं वो, जान लेने को हमारी।  कभी छनकती पायलो की बिजलियाँ गिराते हैं दिल पे  कभी चीर देती है सीना, ढलते आँचल की आरी।  साजिशें रोज़ नयी रचते हैं वो, जान लेने को हमारी।  बारूद सा कहर बरपाती है, बिंदिया की चमक  है वार खंजर का अदा, बला सी सूरत है प्यारी। साजिशें रोज़ नयी रचते हैं वो, जान लेने को हमारी।  नैन नश्तर चुभोते यूँ की गिर के ढेर हो जाऊँ  बवंडर बाँध बालों में गरजती है घटा कारी।  साजिशें रोज़ नयी रचते हैं वो, जान लेने को हमारी।  ज़हर है इश्क का घोला लबों के सुर्ख प्याले में  न हो बचना अगर मुमकिन तो है मरना समझदारी।  साजिशें रोज़ नयी रचते हैं वो, जान लेने को हमारी।  Madhuryaa

Best love shayari, romantic poetry for couples कोई नाराज़ है।

Image
फीकी - फीकी सी है ये महफ़िल  सूना -सूना हर साज़ है  लगता है कोई नाराज़ है।  पूनम का चाँद बुझा - बुझा सा है  शब् सर्द  काली आज है  लगता है कोई नाराज़ है।  लब ख़ामोश , आँखें भी खफा हैं  दिल में कुछ गहरे राज़ हैं  लगता है कोई नाराज़ है।  ज़र्द चेहरा, लफ्ज़ो में बेरुखी सी है  बिगड़ा हुआ सा हर अंदाज़ है  लगता है कोई नाराज़ है।  थमने लगी हैं मेरी भी सांसें  धड़कनो का राग बेसाज़ है  लगता है कोई नाराज़ है।  Madhuryaa

Best romantic poetry for couples क़िताब

Image
अफसाना -ए -उल्फत की एक किताब लिखुँ  इश्क की दास्ताँ  लिखुँ , हुस्न के ख़िताब लिखुँ।  रूठने - मनाने  के उस दौर का हिसाब लिखुँ  शब् की बेताबी  और भोर का ख्वाब लिखुँ।  ज़माने भर के सवालों का जवाब लिखूँ  हर  पन्ने पर  अपने महबूब को लाज़वाब  लिखुँ।  ऐ सनम तेरी तारीफें  बेहिसाब लिखुँ  ज़ुल्फ़ों को घटा, चेहरे को माहताब लिखुँ।  कितना बढ़ - चढ़ कर अब जनाब लिखुँ  करो रुखसत अब, छोटा सा आदाब लिखुँ।  Madhuryaa