Best romantic, love shayari फ़िज़ाओं में इश्क


Gorgeous indian woman

बंद गिरहें आज दिल की सारी खोल दो 

अनकहा कुछ दरम्यां न रहे, सब बोल दो। 

एक अर्से बाद, आज हम मिले हैं 
कर दो बयां, मन में जो भी गिले हैं। 

शिकवे, शिकायतें, नाराज़गी सब जता दो 
मेरे काबिल कोई सजा हो तो वो भी बता दो। 

करो थोड़ा तो रहम, मेरी वफाओं का कुछ तो मोल दो 
अपनी नफरतों को, मेरी मजबूरियों संग तोल दो। 

जो तुम जीतो तो क़त्ल कर देना मुझे बेरहमी से 
जो हार जाओ तो करीब आके फ़िज़ाओं में इश्क घोल दो।

Madhuryaa 


Comments

Post a Comment

your feedback and suggestions are valuable please comment

Popular posts from this blog

Poetry by Madhuryaa

Beautiful love shayari उन्ही से प्यार करते हैं।

Shayari for everyone हम वो हैं