Best love shayari, romantic poetry for couples कोई नाराज़ है।

Beautiful indian girl


फीकी - फीकी सी है ये महफ़िल 
सूना -सूना हर साज़ है 
लगता है कोई नाराज़ है। 

पूनम का चाँद बुझा - बुझा सा है 
शब् सर्द  काली आज है 
लगता है कोई नाराज़ है। 

लब ख़ामोश , आँखें भी खफा हैं 
दिल में कुछ गहरे राज़ हैं 
लगता है कोई नाराज़ है। 

ज़र्द चेहरा, लफ्ज़ो में बेरुखी सी है 
बिगड़ा हुआ सा हर अंदाज़ है 
लगता है कोई नाराज़ है। 

थमने लगी हैं मेरी भी सांसें 
धड़कनो का राग बेसाज़ है 
लगता है कोई नाराज़ है। 

Madhuryaa

Comments

Post a Comment

your feedback and suggestions are valuable please comment

Popular posts from this blog

Poetry by Madhuryaa

Beautiful love shayari उन्ही से प्यार करते हैं।

Shayari for everyone हम वो हैं