Fresh romantic poetry for couples, loves quotes and wishes साजिशें

Beautiful indian girl

साजिशें रोज़ नयी रचते हैं वो, जान लेने को हमारी। 

कभी छनकती पायलो की बिजलियाँ गिराते हैं दिल पे 
कभी चीर देती है सीना, ढलते आँचल की आरी। 

साजिशें रोज़ नयी रचते हैं वो, जान लेने को हमारी। 

बारूद सा कहर बरपाती है, बिंदिया की चमक 
है वार खंजर का अदा, बला सी सूरत है प्यारी।

साजिशें रोज़ नयी रचते हैं वो, जान लेने को हमारी। 

नैन नश्तर चुभोते यूँ की गिर के ढेर हो जाऊँ 
बवंडर बाँध बालों में गरजती है घटा कारी। 

साजिशें रोज़ नयी रचते हैं वो, जान लेने को हमारी। 

ज़हर है इश्क का घोला लबों के सुर्ख प्याले में 
न हो बचना अगर मुमकिन तो है मरना समझदारी। 

साजिशें रोज़ नयी रचते हैं वो, जान लेने को हमारी। 

Madhuryaa

Comments

Post a Comment

your feedback and suggestions are valuable please comment

Popular posts from this blog

Poetry by Madhuryaa

Beautiful love shayari उन्ही से प्यार करते हैं।

Shayari for everyone हम वो हैं